यह मत सोचे की सरहद पर हमारे भाई या बेटे नहीं हैं, सोचे सरहद पर जितने भी जवान हैं वह सब आपके भाई आप के बेटे हैं आयए हम सब मिल कर हर रोज़ उनके लिए पार्थना करे उनकी सलामती की दुआ मांगे.
हमारा भारतीय सैनिक अजेय, अपराजित, अनुशासित, निर्भीक, राष्ट्रभक्त, बिपरीति परिस्तिथियो मे भी जैसे कठोर जलवायु, गगन चुंबी बर्फ़ीली चोटियों की हाड़ जमाने वाली सर्दी, दुर्गम घटियाँ, घने पहाड़ी जंगल, रेगिस्तान की भयानक गर्मी एवंअसमान्य जल जीवन, ऐसे बिपरीति परिस्तिथियो के परिवेश मे सैनिक अपना सर्वश्व न्योछावर करते हुए देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा मे तत्पर रहते हैं |
राष्ट्रभक्त भारतीय सैनिक की पहचान है| आम नागरिक जिन्होने युद्ध या युद्ध जैसा वातावरण नही देखा है उनके लिए यह सब कल्पना से परे है. भारतीय सैनिक कर्तब्य परायणता, देशभक्ति एवं नैतिक मूल्यों सेओत्प्रोत होते हैं जिससे बिपरीत परिस्थियों मे भी आवश्यकतानुसार राष्ट्र सेवा मे सर्वोच्च बलिदान देने के लिए तत्पर रहते हैं |
हमारे भारत देश में कुछ समय से बहुत से हमले हो चुके हैं, हमारे देश में बहुत से ऐसे सेनिक होते है जो अपने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने से भी नहीं चूकते. भारतीय सेना जाति धर्मरहित एकता की भावना पंथ या धर्म से परे होकर भाईबंदी और भाईचारे की भावना होना। इसके लिए भारतीय सेना का आदर्श वाक्य है - “एक के सभी और सभी के लिए एक है !”